Regional

झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों का एकदिवसीय सामूहिक अवकाश और मशाल जुलूस प्रदर्शन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।जमशेदपुर में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शरण की अध्यक्षता में आज झारखंड के 24 जिलों के जिला परियोजना कार्यालयों में एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करवाना था। शाम 5:00 बजे साकची गोलचक्कर से डीसी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया गया।

इस प्रदर्शन में जिला परियोजना कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कर्मियों ने हिस्सा लिया। उनकी प्रमुख मांगें हैं:

1. वेतन वृद्धि और महंगाई के अनुरूप सीपीआई (CPI) लागू करना।
2. समूह बीमा और चिकित्सा बीमा लागू करना।
3. सेवानियमितीकरण करना।


राजीव शरण ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 7 और 8 अक्टूबर को 24 जिलों के परियोजना कर्मी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कर्मी रांची में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो दुर्गा पूजा के बाद सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे।

Related Posts