Politics

प्रकाशनार्थ: जमशेदपुर पूर्वी और पोटका से महिला प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष, कहा- “नारी शक्ति को मिला सम्मान”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:जमशेदपुर,झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी और पोटका विधानसभा क्षेत्रों से महिला उम्मीदवारों के चयन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास और पोटका से मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने पर ओझा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

सुधांशु ओझा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण की समर्थक रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का पारित किया जाना इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान होंगे।”

उन्होंने कहा कि पूर्णिमा दास और मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा ने फिर साबित किया है कि पार्टी महिलाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, चाहे वह राजनीति हो या सामाजिक उत्थान। ये दोनों महिलाएं सशक्तिकरण की प्रतीक हैं और जमशेदपुर तथा पोटका की जनता को इन पर गर्व होगा।

 

ओझा ने विश्वास जताया कि जमशेदपुर सहित कोल्हान क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा और एनडीए प्रत्याशी जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा, “झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन के पांच साल के शासन के आतंक और लूट का अंत निकट है, और आगामी चुनावों में भाजपा-एनडीए की बड़ी जीत निश्चित है।”

यह निर्णय भाजपा के नारी शक्ति के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाता है, जो न केवल राजनीति में बल्कि समाज के हर वर्ग में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

Related Posts