Regional

युवा चौपाल का आयोजन कर भाजपाइयों ने गीता बालमुचू को जिताने की अपील की

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।चाईबासा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज टोंटो प्रखंड में युवा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी गीता बालमुचू को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई।
चौपाल का संचालन मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण होनहागा के द्वारा किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी मनोज महतो ने कहा कि झारखंड में 5 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और उसके यहां विधायक भी हैं जो तीन बार से लगातार जीत रहे हैं लेकिन क्षेत्र की विकास से और जनता से उनका नाता दूर-दूर तक नहीं है इसलिए इस बार जनता उनके झूठ का शिकार नहीं होगी

और विकास को आधार बनाकर काम करने वाली सरकार बनाएगी जिसके लिए आप सभी माता बहनों भाइयों और युवाओं से निवेदन है कि आप आगामी 13 नवंबर को कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी गीता बालमुचु को जीताये। चौपाल को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियु एवं प्रताप कटियार महतो ने भी संबोधित किया।

चौपाल में बुधन सिंह होनहागा सोनाराम होनहागा सुखराम मुंडा फॉरेन खान्डाईत सोंगा दोराईबुरू विनोद दोराईबुरु अकोल हेस्सा डोनके होनहागा मुकेश दास सूरज होनहागा मानकी हेस्सा मुकेश लखन तुबिद लमाई हेस्सा बहदुला हेस्सा घनश्याम दास समीर मुंडा समेत अनेक ग्रामीण एवं महिला सम्मिलित हुई।

Related Posts