Regional

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चाईबासा में आज महिला कॉलेज चाईबासा के बी.एड. बहुउद्देशीय भवन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के विभिन्न विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। भाषण का विषय “मतदाता जागरूकता” रखा गया था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर अपना-अपना पक्ष रखा एवं मतदान की महत्व पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में महिला कॉलेज चाईबासा के चुनाव नोडल पदाधिकारी सितेंद्र रंजन सिंह, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, मदन मोहन मिश्रा, डॉ विकास कुमार मिश्रा, शीला समद,

प्रीति देवगम एवं महिला कॉलेज चाईबासा के अन्य आचार्य गण उपस्थित थे प्रतियोगिता में बी.ए. सेमेस्टर 3 की प्रियंका कुमारी और बी.एड.सेमेस्टर वन की नीतू प्रधान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बी.एड.सेमेस्टर 2 की श्रद्धा बोस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और। बी.एड. सेमेस्टर 1 की श्रेया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में डॉ राजीव लोचन नामता एवं डॉ बबीता कुमारी थी। प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिंहा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दी।

Related Posts