Crime

चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हथियारों की बरामदगी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: चाईबासा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के खिलाफ कोल्हान, सारंडा और पोड़ाहाट क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों की टीमें शामिल हैं।

21 अक्टूबर 2024 को कराईकेला थानांतर्गत जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान के दौरान केराबीर पहाड़ी की तलहटी में दो नक्सली डंप से 3 SLR मैगजीन और 125 पीस 7.62mm SLR अम्युनेशन बरामद किए गए। यह सामग्री विधिवत जप्त की गई है।

नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।

बरामद सामग्री:

1. 3 SLR मैगजीन

2. 125 पीस 7.62mm SLR अम्युनेशन

अभियान दल:

1. पारस राणा, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा

2. चाईबासा पुलिस

3. झारखंड जगुआर

4. सीआरपीएफ 157 बटालियन

5. SAT-58

Related Posts