Politics

पूर्णिमा साहू गुरुवार को दाखिल करेंगी नामांकन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा साहू गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। भाजपा ने इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

नामांकन से पहले एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह 9 बजे से कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू होगा।

वहां से कार्यकर्ताओं का हुजूम शीतला माता मंदिर तक जाएगा, जहां पूजा और आशीर्वाद के बाद पूर्णिमा साहू शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

भाजपा महानगर जिला महामंत्री संजीव सिंह ने बताया कि नामांकन के साथ ही चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस अवसर को लेकर भारी उत्साह है, और वे इसे आगामी चुनावी जीत की दिशा में पहला कदम मान रहे हैं।

Related Posts