Crime

पश्चिम सिंहभूम: पुलिस और सीआरपीएफ ने बरामद की पुरानी राइफल, नक्सल विरोधी अभियान जारी

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थानान्तर्गत वनग्राम सतपुरी के आस-पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक पुरानी एसबीबीएल 12 बोर राइफल बरामद की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 अक्टूबर से भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित हो रहा है।

इस अभियान में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के जवान शामिल हैं। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण पाना और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

बरामद की गई राइफल इस अभियान की सफलता को दर्शाती है। पुलिस प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Related Posts