Crime

सड़क दुघर्टना में आर्मी जवान की मौत

न्यूज़ लहर संवाददाता
बिहार: बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित मधाय सड़क मार्ग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक आर्मी जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांका प्रखंड अंतर्गत टेकनी गांव समीप आर्मी जवान प्रीतम कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक आर्मी जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसके बाद मौके से अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा।घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के कुछ देर बाद आर्मी जवान की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना घर वालों को मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया।

Related Posts