Regional

भगवान श्री राम की अनन्य भक्त व ऋषि मतंग की शिष्या माता शबरी की जयंती पर माता शबरी सेवा समिति पलामू ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पलामू में सामाजिक समरसता की प्रतीक भगवान श्री राम की अनन्य भक्त एवं ऋषि मतंग की शिष्या माता शबरी की जयंती पर माता शबरी सेवा समिति पलामू ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी शामिल हुई।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने इस मौके पर विशाल जन समुदाय के साथ पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने इस मौके पर कहा कि शबरी जयंती का पर्व मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मनाया जाता है। धीरे धीरे ये परंपरा पूरे देश मे फैल रही है। शबरी जयंती के दिन तरह तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। दक्षिण भारत के भद्रचल्लम के सीतारामचन्द्रम स्वामी मंदिर में इस दिन को एक बड़े उत्सव के रूप में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
शबरी जयंती के दिन शबरी माता की पूजा एक देवी के रूप में की जाती है।
राम भक्त शबरी की बहुत सारी कथाएं रामायण भागवत रामचरितमानस आदि ग्रंथो में किया गया है। भगवान् श्रीराम ने अपनी सबसे बड़ी भक्त शबरी के जूठे बेरों को ग्रहण किया था। इसी वजह से इस दिन को शबरी माता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। और उनका पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजन किया जाता है।
इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता, शबरी समिति के सदस्य और मीडिया बंधु मौजूद थे।

Related Posts