Law / Legal

झारखंड के 6 प्रशासनिक अधिकारियों को मिला IAS कैडर, DOPT ने जारी किया नोटिफिकेशन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 6 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिल गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पिछले दिनों दिल्ली में पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। साल 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन अधिकारियों को IAS कैडर में प्रोन्नति दी गई है।

 

IAS बनने वाले अधिकारियों की सूची

 

प्रोन्नति पाने वाले छह अधिकारी हैं:

 

1. कंचन सिंह

 

2. धनंजय कुमार सिंह

 

 

3. सीता पुष्पा

 

 

4. बिजय कुमार सिन्हा

 

 

5. प्रीति रानी

 

 

6. राजेश प्रसाद

 

 

 

प्रोन्नति पाने वालों की खास बातें

 

कंचन सिंह – रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के रूप में की थी।

 

बिजय कुमार सिन्हा – प्रशासनिक सेवा में आने से पहले इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं।

 

 

झारखंड में पहले भी हो चुका ऐतिहासिक प्रमोशन

 

इससे पहले, जुलाई 2023 में राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति दी गई थी। 24 पुलिस अधिकारियों को एक साथ IPS में शामिल करने वाला झारखंड पहला राज्य बना था।

 

IAS कैडर में शामिल होने के बाद इन अधिकारियों को जल्द ही नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Related Posts