Regional

भा.ज.पा. की जिला कार्यशाला: संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम सिंहभूम द्वारा संगठन महापर्व और संगठनात्मक चुनाव के तहत एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, बासाटोंटो, चाईबासा में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने की।

इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिड, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, गोविंद पाठक, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, महिला मोर्चा एस.टी. प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, एवं जिला सदस्यता प्रभारी अनिल बिरुली समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विपिन लागुरी ने किया।

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा ने सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना चाहिए, जिससे भाजपा से जुड़ने की प्रेरणा मिले।

प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने भाजपा की विचारधारा और संगठन की ताकत पर जोर देते हुए कहा,

“भा.ज.पा. केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, यह एक विचारधारा है। संगठन की मजबूती के माध्यम से हम समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं।”

 

प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिड ने संगठन के महत्व पर बात करते हुए कहा,

“हमारा लक्ष्य पार्टी की सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है।”

 

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा,

“भा.ज.पा. के हर कार्यकर्ता का उद्देश्य समाज सेवा है। हमें अपनी नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिले।”

 

जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा,

“संगठनात्मक चुनाव के माध्यम से हम पार्टी को और अधिक मजबूती देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को इस महापर्व में पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ भाग लेना होगा।”

इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश और जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Posts