Crime

महागामा रेलवे आरक्षण केंद्र में चोरी का मामला सुलझा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र में 30 जनवरी 2025 की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी। इस घटना के संबंध में 1 फरवरी 2025 को महागामा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या- 24/25) दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर महागामा पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच शुरू की गई।

दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

 

पुलिस निरीक्षक महागामा प्रभाग के नेतृत्व में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

 

1. समाउल अंसारी (उम्र 21 वर्ष), पिता – खलील अंसारी, निवासी – रबीयाडीह, थाना महागामा, जिला गोड्डा।

 

 

2. मीर हुसैन (उम्र 32 वर्ष), पिता – मुस्तकीम अंसारी, निवासी – रबीयाडीह, थाना महागामा, जिला गोड्डा।

 

 

 

अन्य चोरी की घटना भी कबूली

 

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने प्राथमिक विद्यालय, ब्लॉक कॉलोनी, महागामा में भी ताला तोड़कर एक LED चोरी करने की बात स्वीकार की।

 

जप्त सामानों की सूची:

 

1. AOC कंपनी का एक मॉनिटर

 

2. Thin Client Neo

 

 

3. कीबोर्ड

 

 

4. बैटरी (04 पीस)

 

 

5. राउटर

 

6. स्विच

 

 

7. टर्मिनल सर्वर एवं अन्य उपकरण

 

 

8. चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण – ग्रील काटने का कटर, प्लास और अन्य औजार

 

 

 

गिरफ्तारी व छापेमारी में शामिल पुलिस टीम:

 

1. पुलिस निरीक्षक महागामा प्रभाग – उपेंद्र कुमार महतो

 

 

2. थाना प्रभारी महागामा – पु.अ.नि. शिव दयाल सिंह

 

 

3. पु.अ.नि. राज गुप्ता (महागामा थाना)

 

 

4. स.अ.नि. बलेश्वर मरांडी (महागामा थाना)

 

 

5. महागामा थाना रिजर्व गार्ड की सशस्त्र बल टीम

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts