दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत: अब राम राज्य की ओर, रावण राज का अंत – हेमन्त केशरी*
![](https://newslahar.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250208-WA0024-1140x620.jpg)
न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची: भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में मिली शानदार और ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और उनके द्वारा किए गए सुशासन पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। दिल्ली की जनता ने अपनी आवाज़ से यह स्पष्ट कर दिया कि वे भ्रष्टाचार में डूबे और झूठी राजनीति करने वाली केजरीवाल सरकार के खिलाफ हैं।
दिल्ली के नागरिक अब तकलीफों से जूझते हुए, जो समस्याओं का सामना कर रहे थे, उन्हें अब एक नई उम्मीद का आभास हो रहा है। उक्त बातें हेमन्त कुमार केशरी
प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश ने कही।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत, स्वच्छ हवा की कमी, और यमुना नदी के प्रदूषण जैसे बुनियादी मुद्दों को न हल कर पाने वाली केजरीवाल सरकार की नाकामी से दिल्लीवासियों का गुस्सा सामने आ चुका था। उनकी सरकार के प्रति बढ़ती नफरत ने इसे रावण राज की संज्ञा दी थी। दिल्ली के लोग अब इस स्थिति से मुक्त होने के लिए तैयार थे, और यही कारण था कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपने दिल से समर्थन दिया।
अब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिशा में, रामराज्य की स्थापना की उम्मीद है। मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता को वे सभी बुनियादी सेवाएं मिलेंगी जिनका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। साथ ही, हिन्दू आस्था से जुड़ी यमुना नदी की सफाई भी प्राथमिकता में होगी, जो पिछले शासन में पूरी तरह से नजरअंदाज की गई थी।
इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने के प्रयासों पर टिप्पणी करते हुए हेमन्त कुमार केशरी ने कहा कि कांग्रेस का “ढोल फट गया है” और अब उसकी पोल खुल चुकी है। पार्टी के अस्तित्व का संकट और मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस का पूरा ढांचा अब चरमरा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई।
अंत में, हेमन्त कुमार केशरी ने दिल्ली की जनता को भारतीय जनता पार्टी के लिए दी गई अप्रत्याशित जीत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की जीत है। अब दिल्ली में बदलाव आ चुका है और जल्द ही दिल्ली में रामराज्य स्थापित होगा।