जमशेदपुर: तड़ीपार अपराधी सलमान नहाने घर आया, पुलिस ने दबोचा
![](https://newslahar.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250209-WA0020.jpg)
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तड़ीपार अपराधी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। भालूबासा का रहने वाला सलमान रविवार को नहाने के लिए अपने घर आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलमान घर आने वाला है। जैसे ही वह पहुंचा, थोड़ी देर बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी पर मां का विरोध
गिरफ्तारी के दौरान सलमान की मां ने विरोध जताया और पुलिस से उसे छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और सलमान को अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस की ओर से इस गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। थाना प्रभारी और सिटी एसपी ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
पहले भी विवादों में रहा है सलमान
सलमान का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। पिछले साल 15 दिसंबर को उसके घर पर फायरिंग हुई थी, जिसमें पुलिस ने सादिक उर्फ कुबड़ा और सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सलमान को तड़ीपार कर दिया था, जिसके तहत उसे जिले से बाहर रहना था। लेकिन वह लगातार शहर में छिपकर रह रहा था।
घर लौटने पर हुई गिरफ्तारी
सलमान की मां का कहना है कि वह बाहर रह रहा था और केवल नहाने के लिए घर आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना ले जाया गया।
पुलिस की चुप्पी पर सवाल
सलमान की गिरफ्तारी का वीडियो फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है। अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।