आदित्यपुर में भाजपा नेत्री पर हमला, नशे में धुत युवती और युवकों ने की हाथापाई
![](https://newslahar.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250210-WA0020.jpg)
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात आदित्यपुर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सुनीता पासवान पर स्कूटी सवार नशे में धुत युवती और दो युवकों ने हमला कर दिया। घटना के बाद घायल सुनीता पासवान एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना का विवरण:
रविवार रात सुनीता पासवान बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान गलत तरीके से स्कूटी चला रही एक युवती उनकी गाड़ी से टकराने से बची। इसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठे दो युवक और युवती उनसे उलझ पड़े। नशे में धुत युवती ने सुनीता पासवान पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं।
पुलिस में शिकायत और कार्रवाई की मांग:
हमले के बाद देर रात सुनीता पासवान आदित्यपुर थाने पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस जांच और हिरासत:
घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।
घटनास्थल पर मौजूद प्रमुख नेता:
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितिका मुखी, भाजपा एससी मोर्चा कोल्हान प्रभारी संजीव रंजन, लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान, गुरजीत सिंह, संतोष शाह, माला देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।