Regional

डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में धूमधाम से मनाई गई स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया (सेल संबद्ध) में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में वैदिक हवन और मंत्रोच्चारण के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्म शिक्षक संदीप कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें जनकल्याण और समाज के उत्थान की कामना की गई। इसके पश्चात महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी जी को नमन किया।

प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती केवल आर्य समाज के संस्थापक ही नहीं, बल्कि एक महान देशभक्त, चिंतक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज को अंधविश्वास, बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों से मुक्त करने के लिए अथक प्रयास किए। वेदों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन्होंने समाज को नई दिशा दी। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वामी दयानंद सरस्वती के अनमोल विचारों को आत्मसात करें और समाज के उत्थान में योगदान दें।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भक्त और सुखेन प्रसाद उपस्थित रहे।

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी और दुलारी देवी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

 

कार्यक्रम के समापन पर स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को आत्मसात करने और समाज सुधार के उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Related Posts