गुवा साई गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माघे पर्व

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा साई गांव में माघे पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव के दिउरी सुशील पूर्ति और उनके सहयोगी जगमोहन पूर्ति, लंका पूर्ति, विकास पूर्ति सहित अन्य ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर लाल और काले मुर्गे की पूजा कर देशाउली सरना स्थान और सिंहबोंगा देवता को नमन किया गया। ग्रामीणों ने गांव में सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की।
पर्व में दिल्ली, मुंबई, सरायकेला, चाईबासा, जगन्नाथपुर, टोंटो प्रखंड सहित गुवा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे गांव में नगाड़ों और ढोलक की थाप पर पारंपरिक नृत्य हुआ, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह से झूमते नजर आए। बच्चों ने नए-नए कपड़े पहनकर पर्व की रौनक बढ़ाई और अपने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर मुंडा मंगल पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति, ललिता पूर्ति, सरिता सिद्धू, साधु चरण सिद्धू, राज पूर्ति, सुमित्रा पूर्ति, गंगा सिद्धू, मोहन पूर्ति समेत कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।