चाईबासा में स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज की जयंती पर भारत सेवाश्रम संघ द्वारा आयोजित पूण्योत्सव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चाईबासा में आज चाईबासा स्थित भारत सेवाश्रम संघ के हिन्दु मिलन मंदिर, गांधीटोला में प्रतिष्ठाता युगाचार्य श्रीमत् स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य पूण्योत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के भक्तों और साधु-संतों ने भाग लिया।
सुबह से ही आयोजित इस पूण्योत्सव कार्यक्रम में संघ द्वारा गीता पाठ, भजन कीर्तन और हिन्दू धर्म संस्कृति पर साधु-संतों द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। स्वामी महाराज के महाभिषेक, पूजन-अर्चन और विश्व शांति यज्ञ का विशेष आयोजन किया गया, जिससे समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद बीर आरती और प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रातः विशिष्ट सन्यासी द्वारा साधन दीक्षा का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें कई भक्तों ने दीक्षा प्राप्त की और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हिंदू मिलन मंदिर में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और स्वामी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस भव्य आयोजन ने न केवल स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं को सम्मानित किया, बल्कि लोगों को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी। इस विशेष अवसर पर भक्तों और साधु-संतों का उत्साह देखने योग्य था, जो हिन्दू धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे।