जमशेदपुर: 3.66 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर स्थित टेल्को थाना के विशेष गश्ती टीम ने बुधवार देर रात परसुडीह के सालगाझड़ी रेलवे फाटक के पास से दो व्यक्तियों को 3.66 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसुडीह के बारीगोड़ा मार्केट निवासी चंद्रशेखर कुमार और गोलमुरी न्यू केबुल टाउन निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांजा तस्करी में संलिप्त थे और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए टेल्को पुलिस की विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी।
इस टीम में मुख्य रूप से डीएसपी सुनील चौधरी, टेल्को थानेदार प्रशांत कुमार, एसआई शशिकांत, देवकांत शर्मा और मो. सलीम आलम शामिल थे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे गांजा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।