बोकारो थर्मल प्लांट में दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौत, 1 घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्य के दौरान दीवार गिरने और उसके निचे दब जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक मजदूर घायल है जिसका नाम करण घासी उम्र 32 है। घायल मजदूर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जरवा बस्ती का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार वह पुराने प्लांट कटिंग का कार्य कर रही राधा टी एम टी कंपनी में काम करता है। घायल मजदूर का डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल मृतक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सीआईएसएफ़ के जवान डीवीसी अस्पताल पहुच गए हैं। मौके पर घटना को लेकर बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बोकारो थर्मल प्लांट के अंदर पुराने प्लांट को डिस्मेंटल किया जा रहा था
उसी में मजदूर काम कर रहे थे जिसमें दीवार गिरने के कारण दो मजदूर दब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई वहीं एक को घायल स्थिति में डीवीसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में महिला और पुरुष प्लांट के मुख्य गेट में एक जुट होकर प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं।