पश्चिमी सिंहभूम: अफीम की खेती रोकने के अभियान में तीन गिरफ्तार
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में, टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में अफीम की खेती की तैयारी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सुनिल ओड़ेया – खूंटी जिले के गुटी बेड़ा का निवासी
2. सुखराम कैता उर्फ सनिका कैता उर्फ सनिका कायता – पश्चिमी सिंहभूम के सोंगरा गांव का निवासी
3. एक नाबालिग आरोपी (रिमांड होम भेजा गया)
पुलिस ने छापेमारी के दौरान पोस्ता अफीम के फल में चीरा लगाने वाले चार औजार और 200 ग्राम अफीम बरामद किया। नाबालिग आरोपी को रिमांड होम भेजा गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध अफीम की खेती किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी और इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।