महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री, यात्री बसों को छूट
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।जमशेदपुर में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में भक्तों की भीड़ और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक जमशेदपुर में बड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए नो एंट्री लागू रहेगी। यह आदेश डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।
हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने शहरवासियों और वाहन चालकों से इस आदेश का पालन करने की अपील की है
ताकि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्वक और सुगमता से संपन्न हो सके।