पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटपाट करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए सामान बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पलामू जिले में हाल ही में हुई लूटपाट की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, लूटे गए मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
घटना का विवरण
19 फरवरी 2025 को संध्या में हैदरनगर थाना और मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की।
हैदरनगर थाना क्षेत्र के बैंक रोड, हैदरनगर बाजार में सददाम हुसैन के सीएसपी से एक आईफोन लूट लिया गया।
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में कादल के पास एक व्यक्ति से टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल छीन ली गई।
इस संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या-13/2025 और मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या-19/2025 के तहत मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस की कार्रवाई
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
24 फरवरी 2025 की संध्या को गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रेलवे टनल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पांच अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
1. निरज राम उर्फ नीरज कुमार चंद्रवंशी (20 वर्ष), पिता – छोटू राम, निवासी – पोखराहा, थाना – सदर।
2. अंकु कुमार सिंह उर्फ अंकु सिंह (19 वर्ष), पिता – कमलेश सिंह, निवासी – मोकहर कला, थाना – हैदरनगर।
3. विशाल चंद्रवंशी (18 वर्ष), पिता – मनु राम, निवासी – सेमाटाड (शाहपुर), थाना – चैनपुर।
4. सूरज कुमार उर्फ सरोज कुमार (18 वर्ष), पिता – उमेश राम उर्फ उमेश मोची, निवासी – कररकला, थाना – पाटन।
5. राजन कुमार पासवान (24 वर्ष), पिता – मुखलाल मांझी, निवासी – सिकी कला, थाना – पाटन।
बरामद सामान
1. दो देसी पिस्टल (7.65 एमएम), एक कट्टा, तीन जिंदा और एक मिसफायर गोली।
2. हैदरनगर में लूटा गया आईफोन।
3. मोहम्मदगंज से लूटी गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल।
4. पाटन थाना क्षेत्र में सीएसपी से लूटे गए 6330 रुपये।
5. अभियुक्तों के पास से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
6. अपराध के दौरान पहने गए कपड़े, चप्पल और जूते।
गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे शामिल हैं।
निरज राम – डालटनगंज सदर थाना कांड संख्या-09/2022 (धारा-457/380)।
अंकु कुमार सिंह – हैदरनगर थाना कांड संख्या-59/2022 (धारा-379/34) और हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-168/2022 (आर्म्स एक्ट)।
विशाल चंद्रवंशी – चैनपुर थाना कांड संख्या-09/2021 (धारा-379) और चैनपुर थाना कांड संख्या-68/2024 (धारा-302 सहित कई धाराएं)।
राजन कुमार पासवान – सतबरवा थाना कांड संख्या-87/2023 (धारा-392)।
सूरज कुमार उर्फ सरोज कुमार – पाटन थाना कांड संख्या-15/2023 (धारा-307 सहित कई धाराएं)।
नवीनतम मामला एवं कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या-20/2025 के तहत धारा-310(4)/310(5)/317(2) भा.न्या.सं. एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम के सदस्य
1. एस. मोहम्मद याकूब (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद।
2. दिव्यांश शुक्ल, थाना प्रभारी, हैदरनगर।
3. पु.नि. सोनू कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, हुसैनाबाद।
4. पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, मोहम्मदगंज।
5. पु.अ.नि. बबलू कुमार, ओ.पी. प्रभारी, देवरी ओ.पी।
6. पु.अ.नि. अफजल अंसारी, हैदरनगर थाना।
7. पु.अ.नि. विवेक कुमार, हैदरनगर थाना।
8. पु.अ.नि. संजय यादव, हुसैनाबाद थाना।
9. पु.अ.नि. शेख अमानुल्लाह, मोहम्मदगंज थाना।
10. सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा, पलामू।
पलामू पुलिस की अपील
पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना को दें। आपके सहयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।