Crime

सड़क दुघर्टना में सफाई कर्मचारी की मौत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर स्थित गोलमुरी थाना क्षेत्र आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार नागेन्द्र मुर्मू की मौत हो गई। वे गोलमुरी स्थित केरला समाजम स्कूल में सफाई के काम करते थे।

बताया जा रहा है कि नागेंद्र मुर्मू करनडीह किरुडीह के रहने वाले थे। ड्यूटी आने के क्रम मेंआज प्रातः 9:00 बजे आर डी टाटा गोल चक्कर के समीप छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी । घायल अवस्था में उसे एमजीएम लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस और केरला समाजम स्कूल के स्टाफ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts