Crime

18 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की हत्याः प्रेमिका से मिलने आया था कुख्यात, साथियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*रांची :* झारखंड और बिहार के कुख्यात नक्सली विवेक यादव की हत्या कर दी गई है। विवेक यादव पर बिहार सरकार की ओर से 3 लाख जबकि झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख यानी कुल 18 लाख का इनाम रखा गया था।

दरअसल, गया के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में एक लाश मिली थी,

जिसकी पहचान देर शाम नक्सली विवेक यादव के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक, नक्सली की पत्नी और साली ने शव की शिनाख्त की है।

Related Posts