Uncategorized

मालिक का शव फैक्टरी के अन्दर फंदे में लटका मिला

न्यूज़ लहर संवाददाता
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के आदित्यपुर के आदित्या गार्डेन सोसायटी निवासी बिपिन कुमार सिंह शव शुक्रवार की रात अपने फैक्टरी के अन्दर फंदे में लटका हुआ बरामद किया गया है। हालांकि परिजनों ने बिपिन कुमार सिंह को फंदे से उतार कर इलाज के लिए टाटा मैन हॉस्पिटल ले गये। यहां डाक्टरों ने जांच कर मृतक घोषित कर दिया।
आरआइटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि कंपनी परिसर (अरिहंत इंडस्ट्रीज) में बिपिन कुमार सिंह का शव लटका मिला है। मृतक की उम्र करीब 54 साल है। मृतक उद्यमी ने उक्त कंपनी को अपने साले के साथ बैंक ऑक्सन में खरीदा था। बताया जा रहा है कि वह खुद भी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। मृतक के तीन पुत्र हैं, जिसमें एक बाहर रहता है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी बंद थी। शुक्रवार की रात वे कंपनी गये थे और वापस नहीं आये। वहीं देर रात जब परिजन देखने पहुंचे तो वे कंपनी में ही फंदे से लटके मिले।इसके बाद उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार कर्ज के पैसे वापस मांगे जाने के कारण वे काफी तनाव में रहते थे। पुलिस ने बिपिन कुमार सिंह के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts