आत्महत्या करने के लिए विवश करने के आरोपी पूर्व थाना वाहन चालक हुआ गिरफ्तार, घंटों बाद सड़क जाम हुआ समाप्त
![](https://newslahar.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230722-WA0067.jpg)
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने छेड़खानी करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पूर्व थाना का जीप चालक राकी मुखी को गिरफ्तार किया गया है।इससे स्लैंग रोड़ जाम हटा गया। बस्ती के लोगों ने लगभग तीस घंटे बाद सड़क जाम कर रखा था। इससे पुलिस राहत की सांस ले रही है।
गौरतलब हो कि शुक्रवार की सुबह सीतारामडेरा स्लैंग रोड़ निवासी 17 वर्षीय गौरी मुखी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने आरोप लगाया था कि बस्ती के पारस मुखी उसके साथ छेड़खानी करता है। इस संबंध में सीतारामडेरा पुलिस और एसपी जमशेदपुर को लिखित शिकायत की थी, साथ ही कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से हताश गौरी मुखी ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे गुस्साए लोगों ने लगभग 30 घंटे से सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पुलिस के साथ पांव फूल गए थे। आज सुबह सीतारामडेरा थाना के पूर्व जीप चालक राखी मुखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तब लोगों ने सड़क जाम हटा दिया।
बताया जा रहा है कि गौरी मुखी की मां और बाप ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल चले गए। इसके बाद प्रताप मुखी अक्सर गौरी मुखी को छेड़ने लगा।इस बीच वह भी जेल चला गया।तब उसका भाई राखी मुखी गौरी मुखी को छेड़ने लगा था। इससे परेशान गौरी मुखी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वही इस मामले में उन दोनों भाइयों के अलावा अजय मुखी बाबू मुखी को भी आरोपी बनाया गया है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने प्रेस को बताया है कि बाकी बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।