Crime

मेदनीनगर सेंट्रल जेल में बंद कैदी का मिला शव*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*झारखंड :* पलामू के सेंट्रल जेल में बंद विचारधीन कैदी का फंदे से लटका शव मिला है। मृतक कैदी की पहचान शब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। वह गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था और हत्या मामले में जेल में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार शब्बीर अंसारी आज सुबह बाथरूम गया जिसके बाद काफी देर तक वाह बहार नहीं आया।

संदेह होने पर जब उसे ढूंढने लोग गए तो वह फंदे पर झूलता पाया गया। मामला पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल का है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Posts