बोकारो के चंदनक्यारी विधानसभा में एक देश एक चुनाव को लेकर मंतव्य अभियान चलाया गया
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:बोकारो के चंदनक्यारी विधानसभा के लाघला मोड़ में मध्यवर्गीय परिवारो के बीच लोगों ने “एक देश एक चुनाव” को लेकर आमजनों का मन्तव्य अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा एक अगर एक साथ हो तो देश का पैसा और समय दोनों बर्बाद होने से बचेगा साथ ही साथ चुनाव आते ही सरकारी कर्मचारी चुनाव में व्यस्त हो जाते हैं जिससे ब्लॉक आंचल एवं जिला कार्यालय में आम लोगों का कार्य बाधित हो जाता है अगर देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो तो सरकारी काम में बाधा भी कम पहुंचेगा।मौके पर बोकारो भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया देश की प्रगति और विकास के लिए बेहद जरूरी है। कहा ‘एक साथ लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव की व्यवस्था होने पर बार-बार चुनाव आचार संहिता से देशवासी दुर रहेंगे।
यह पूरी प्रक्रिया देश को आर्थिक रूप से मजबूत और शक्तिशाली बनाने के लिए सराहनीय कदम है। जिसका समाज के सभी वर्गों को समर्थन करना चाहिए। कहा बार-बार होने वाले लोकसभा व विधानसभआ चुनावों के कारण अत्यधिक खर्च और कामकाज में पाबंदी के कारण देश की प्रगति और विकास कार्य प्रभावित हो रहे है।
कहा देश की आजादी के बाद 1952 से 1967 तक वन नेशन वन इलेक्श के तहत चुनाव होते रहे है। लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया है।
लेकिन अब देश विकसित देशों की श्रेणी में आगे बढ़ने के लिए अग्रसर है। इस मौके पर रामलाल सोरन सहित कई लोग मौजूद थे।