Crime

पलामू पुलिस ने 11.29 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रेहला थाना अंतर्गत शुकबाजार स्टेशन रोड के आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा रेहला थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान सब्जी मार्केट के पास एक संदिग्ध महिला को ट्रॉली बैग के साथ भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गुडी कुंवर (उम्र 35 वर्ष, पति स्व. अजय साव, निवासी वार्ड नं. 2, रेहला कला, थाना रेहला, जिला पलामू) बताया।

महिला के पास मौजूद ट्रॉली बैग की विधिवत तलाशी लेने पर 11 पैकेट (कुल वजन 11.29 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर महिला कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी। तदुपरांत विधिवत जब्ती सूची तैयार कर गांजा को सील कर लिया गया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इस संबंध में रेहला थाना कांड सं. 20/2025, दिनांक 05.03.2025, धारा 20(a)/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1. गुडी कुंवर, उम्र 35 वर्ष, पति स्व. अजय साव, निवासी वार्ड नं. 2, रेहला कला, थाना रेहला, जिला पलामू।

 

 

*बरामदगी*

 

1. गांजा – 11.29 किलोग्राम।

2. एक मोबाइल फोन।

 

*छापामारी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मी*

1. आलोक कुमार टुटी – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर, पलामू।

2. संतोष कुमार – थाना प्रभारी, रेहला थाना।

3. स०अ०नि० कुशेश्वर सिंह – रेहला थाना।

4. स०अ०नि० बुधू उरांव – रेहला थाना।

5. स०अ०नि० अमित कुमार पाण्डेय – रेहला थाना।

6. आ0180 अजय प्रजापति – रेहला थाना।

7. आ0 1992 गुलमोहन उरांव – रेहला थाना।

8. गृहरक्षक चालक 11397 बिरेन्द्र कुमार मेहता।

 

पलामू पुलिस नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आगे भी नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts