Uncategorized

बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जामताड़ा में गुरुवार दोपहर बेखौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर ली। घायल व्यक्ति राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के छोटे बेटे तथा पूर्व थाना प्रभारी प्रणय सत्यम के रिश्तेदार विनय यादव है। विनय यादव को चलती बाइक पर गोली मारकर घायल कर दिया गया है। गंभीर हालत में उन्हें चिरेका के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उनके पीठ में रीढ़ की हड्डी में धंस गयी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के एन एच 419 पर कान गोई इलाके में जेएमएम कार्यालय के पास घटी है। घटना के वक़्त विनय अपनी रॉयल इंफील्ड बाइक से खाना खाने घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा कर गोली मारी और पश्चिम बंगाल सीमा की ओर फरार हो गए। गोली लगने के बाद विनय सड़क पर ही गिर पड़े, आस पास के लोग दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

विनय ने बताया की बाइक सवार 2 अपराधियों ने चलती बाइक में पीछे से गोली मारी है। अपराधियों को पहचान नहीं पाया हूं, लेकिन कुछ दिन पहले जिन लोगों से मामूली विवाद हुआ था सम्भवतः उन्ही लोगों ने जान से मारने के लिए हमला करवाया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे, जामताड़ा एसडीपीओ विकास कुमार लांगुरी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts