भा.ज.पा. पिछड़ा जाति मोर्चा ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और झारखंड प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा के सदस्य हेमन्त कुमार केशरी ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को विधिसम्मत तरीके से नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करने पर आभार व्यक्त किया और पार्टी के नियमों का पालन करते हुए यह निर्णय लेने के लिए उनकी सराहना की।
हेमन्त कुमार केशरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हमेशा निर्णय प्रक्रियाएँ पारदर्शी और नियमों के तहत होती हैं। बाबूलाल मरांडी जी को नेता प्रतिपक्ष बनाना एक बहुत ही सकारात्मक कदम है, क्योंकि वे एक सुलझे हुए और अनुभवी आदिवासी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा आदिवासी समुदाय और झारखंड के विकास के लिए अपनी भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में भाजपा और विपक्ष को सत्ता पक्ष के खिलाफ प्रभावी तरीके से आवाज उठाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीतिक सोच के कारण इस पद को सफलता पूर्वक निभाएंगे और सत्ता पक्ष को हर मोर्चे पर सही तरीके से चुनौती देंगे। उनके द्वारा की गई प्रखर और सटीक आलोचना सत्ता पक्ष को जागरूक करने का काम करेगी और यह राज्य के विकास के लिए फायदेमंद होगा।
इस पत्र में हेमन्त कुमार केशरी ने झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्णयों को मजबूती से लागू करने और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया।