माघे पर्व पर मांदर की थाप पर विधायक और कांग्रेसी नेताओं ने ग्रामीणों संग किया उल्लासपूर्ण नृत्य*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चाईबासा में झारखंड के हो जनजातियों का प्रसिद्ध माघे पर्व के अवसर पर जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत जिन्तुगाड़ा गाँव में विधायक सोनाराम सिंकु के आवास पर एक भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के पदाधिकारियों ने सेबरे का उच्चारण करते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और मानव जीवन की सार्थकता को याद करते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखने का संकल्प लिया।
विधायक सोनाराम सिंकु ने अपने संबोधन में कहा कि माघे पर्व यह संदेश देता है कि प्रकृति के संसाधनों की रक्षा के लिए विवेकशील प्राणी, अर्थात् मानव का उत्पन्न होना ईश्वर का एक दिव्य कार्य था। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्व के माध्यम से हमें अपने उद्देश्य की ओर पुनः ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलता है, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है।
इस मौके पर सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और प्रेम, सदभावना और शांति का संदेश फैलाते हुए मांदर की थाप पर झूमते हुए नृत्य किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ के मायाधर बेहरा, रितेश तामसोय, शरण पान, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, सीताराम गोप, दिकु सावैयां, विजय भेंगरा, सुखलाल हेम्ब्रम, सुकरा लोहार, भादो टोप्पो, सुरज मुखी, सिकुर गोप, शारुख अली, शैलेश गोप, सुशील दास, मथुरा लागुरी, प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति, घनश्याम गागराई, अंकित बारीक, सुरज चांपिया, मकरध्वज सरदार, सुशील हेस्सा, दिनेश प्रधान, दीपक गोप सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह आयोजन एकजुटता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक था, जिसमें सभी ने माघे पर्व की सांस्कृतिक धरोहर का भरपूर आनंद लिया।