मास्कल फाउंडेशन द्वारा कमारहातु में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चाईबासा में मागे पर्व के अवसर पर सदर प्रखंड के कमारहातु में मसकल फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने दौड़, कूद, मुर्गा लड़ाई, म्यूजिकल चेयर समेत कई खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत सब-जूनियर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मंजीत देवगम, कृष्ण चंद्र हेम्ब्रम और सक्सेस गोडसोरा विजेता बने। वहीं बालिका वर्ग में निशा तियू, लक्ष्मी देवगम और मनीषा कालुंडिया ने अपने नाम कीर्तिमान रचते हुए बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में फूलमती देवगम, दीपिका गोप और पूजा बानरा ने जीत हासिल की, जबकि बालक वर्ग में सावन बारी, विकास कालुंडिया और मंगता पुरती विजेता रहे।
सीनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सलोनी लागुरी, फूलमती देवगम और मिमिता सावैयां ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में सोमा देवगम, विकास सावैयां और मोरन सिंह देवगम ने जीत दर्ज की।
जूनियर बालकों के मुर्गा लड़ाई स्पर्धा में मंगता पुरती, सावन बारी और प्रवीण देवगम ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग के लंबी कूद में सोमा देवगम, प्रधान देवगम और सुमन देवगम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं ऊंची कूद में महेंद्र देवगम, रवि देवगम और सुमन देवगम विजेता बने।
बच्चों के जलेबी रेस में मानदीप कालिंदी, दीपांशु देवगम और विक्रम हेम्ब्रम एवं बच्चियों में आकृति हेम्ब्रम, आरती तुबिद और रायमुनी हेम्ब्रम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विकास सावैयां, हरिश देवगम और अजीत देवगम विजेता बने।
महिलाओं के म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में सावित्री बोदरा, नितिमा देवगम और जिंगी देवगम ने बाजी मारी, जबकि पुरुषों के म्यूजिकल चेयर में कृष्णा पाडे़या, धर्मेन्द्र देवगम और तुराम ने जीत हासिल की। रिले दौड़ में जितेंद्र ग्रुप, चेन्नई सुपर किंग्स ग्रुप और राम देवगम ग्रुप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणित और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर में फूलमती देवगम, उदय देवगम और राज सिंकू ने, उच्च प्राथमिक स्तर में सूरज बी. तुबिड, नीलम हांसदा और चुंबरु देवगम ने, जबकि उच्च विद्यालय स्तर में देवाशीष बानरा, दामु देवगम और विनिता बोबोंगा ने अपने-अपने स्तर पर जीत हासिल की। स्नातक स्तर में गणेश तिरिया, अमन देवगम और सरीना सिंकू ने बाजी मारी।
इस शानदार आयोजन में विजेताओं को मसकल फाउंडेशन के संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्यों ने पुरस्कृत किया। पुरस्कृत करने वालों में मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, जतरा दिउरी सोनाराम देवगम, राजश्री देवगम शामिल रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बच्चे, युवा, महिला-पुरुष और ग्रामीणजन उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस आयोजन ने क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खेलकूद के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया, और आने वाले समय में इस तरह के आयोजन की परंपरा को और मजबूती मिली।