मातृ शक्ति संघ ने महिला सशक्तिकरण पर किया विचार विमर्श

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के तहत मातृ शक्ति संघ के तत्वावधान में आदित्यपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा श्रीमती विजय वासिनि पांडेय ने की, जबकि संचालन श्रीमती गायत्री शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं की सहनशक्ति, करुणा और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक महिला किसी भी क्षेत्र में अपना स्थान बना सकती है। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने की अपील की।
विजय वासिनि पांडेय ने महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संघ हमेशा समाज में महिलाओं के योगदान को मान्यता देता रहेगा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता रहेगा। उन्होंने महिलाओं से एकजुट रहने और समाज में अपनी भागीदारी को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में बिना पांडेय, निता शर्मा, गायत्री शर्मा, चंपा सोना, सुमित्रा बंक, मालती शर्मा, रानी कर्ण और प्रियंका कुमारी समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।