Regional

जमशेदपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर के साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू मछूआ ने की।

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती लवली गुप्ता, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मूंडा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, श्रीमती लवली गुप्ता एवं मीरा मूंडा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। लोकसभा एवं विधानसभा में 33% आरक्षण देकर मोदी सरकार ने राजनीति में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की है।

मीरा मूंडा ने महिला मोर्चा की एकजुटता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि महिला मोर्चा को होली के रंगों की भांति एक विचार और एक व्यवहार में समर्पित रहना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को मरणोपरांत अंगदान के लिए प्रेरित किया गया एवं कई बहनों ने मौके पर ही पंजीकरण कराया।

जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू मछूआ ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य वंचित, शोषित एवं पीड़ित बहनों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीति, रीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस भव्य आयोजन में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह समाज की हर बहन के साथ खड़ा है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में रीना चौधरी, ममता, रीना चौधरी,लीना, रेनू शर्मा, मिली दास, शांति देवी, रीता मिश्रा, नीरू सिंह, प्रीति सिन्हा सहित जिले एवं मंडल की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Posts