Crime

प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर घायल किया, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर भाग निकला

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: प्रेमी से धोखा, दगा और फरेब की शिकार पुनीता होने बाद वह अपने प्रेमी संदीप पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात पर दोनों में तकरार होती रहती थी। जिससे कारण राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास रामनगर में पुनीता को उसके प्रेमी संदीप पासवान ने गोली मारकर घायल कर दिया और फिर रिम्स में भर्ती कराकर फरार हो गया है।पुनीता कुमारी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित बारियातू की रहने वाली है।


जानकारी अनुसार घायल पुनीता ने पुलिस को बताया कि उसे गोली उसके प्रेमी सन्दीप पासवान ने मारी है।रातू थाना पुलिस जांच में जुटी है।इधर पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार को मिली थी।उसके बाद देर शाम रातू थाना पुलिस और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।

किराये के मकान में प्रेमी के साथ रहती थी
बताया जाता है कि रातू थाना क्षेत्र के रामनगर में युवती प्रेमी संग गोपाल जी के मकान में किराये में रहती थी।शुक्रवार की रात दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।उसके बाद सन्दीप ने गोली चला दिया।लेकिन गोली युवती के नाक के पास जा लगा।जानकारी के अनुसार जब युवती जोर जोर से रो रही थी तो अगल बगल के लोग पहुँचे तो सन्दीप ने कहा आपसी मामला है आपलोग जाईये।उसके बाद सन्दीप ने रात में बाइक पर बैठाकर महिला को चुपके से रिम्स ले गया और वहां इलाज के भर्ती कराके फरार हो गया।पड़ोसी ने बताया कि रात में आवाज हुई थी।लेकिन उनलोगों को ये पता नहीं चल पाया कि गोली चली है।जब शनिवार को पुलिस जांच के लिए पहुँचीं तब पता चला कि रात में जो आवाज हुई थी गोली चली थी।
वहीं मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि लड़का लड़की दोनो ने अलग अलग रूम लिया था।अलग अलग रह रहा था।कुछ दिनों बाद पसोड़ी ने दोनों की गतिविधियों से परेशान होकर कहा की जब तुमदोनो इस तरह रहते हो और ऐसी हरकत करते हो तो शादी क्यों नहीं कर लेता है।पड़ोसी के अनुसार दोनों ने मंदिर में जाकर शादी भी कर लिया था।
इधर पुलिस जब शनिवार को घटना स्थल पर जांच के लिए पहुँचे थे तो घर में खून साफ किया हुआ था।लेकिन साफ करने के बाद भी खून के धब्बा घर में मिला है।मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात में सन्दीप ने फोन किया था।कहा घर का मुख्य दरबाजा बंद कर लीजिएगा।क्योंकि हमलोग अस्पताल जा रहे हैं,पुनीता घायल है।इसलिए रिम्स जा रहे है।लेकिन उसने ये नहीं बताया कि गोली मारी गई।उसके बाद मकान मालिक सुबह आकर ताला बंद कर दिया था।पुलिस प्रेमी सन्दीप की तलाश में जुटी है।गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा युवती को क्यों गोली मारी गई थी।इधर युवती की माँ भी रिम्स अस्पताल पहुँच गई है।पुलिस ने उनसे भी जानकारी ली है।वहीं पुलिस पता लगा रही है सही में गोली चली है या फिर किसी और हथियार से मारा है।पुलिस की अनुसंधान जारी है।

Related Posts