Regional

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का निधन, घोड़ाबांधा आवास में शोक का माहौल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:जमशेदपुर में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का आज सुबह रांची के रिम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही मंत्री रामदास सोरेन अस्पताल पहुंचे। पारिवारिक सदस्यों और करीबियों में शोक की लहर है।

घोड़ाबांधा आवास में रहेगा पार्थिव शरीर

 

राम सोरेन के बड़े बेटे विक्टर सोरेन ने जानकारी दी कि वे दो भाई और एक बहन हैं। उनकी माता का पहले ही निधन हो चुका है। बहन की शादी हो चुकी है और पूरा परिवार घोड़ाबांधा आवास में ही शिक्षा मंत्री के साथ रहता है।

 

भुइयांडीह बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 

राम सोरेन का पार्थिव शरीर रांची से सीधे घोड़ाबांधा आवास लाया जाएगा, जहां परिजनों और शुभचिंतकों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद भुइयांडीह बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। संभावना है कि शाम 4 बजे तक पार्थिव शरीर घोड़ाबांधा आवास पहुंचेगा।

इस दुखद घटना के बाद घोड़ाबांधा आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Posts