Crime

जमशेदपुर में बढ़ती चोरी की घटनाएं: उलीडीह में रजनीश सिंह के घर लाखों की चोरी

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:जमशेदपुर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती का है, जहां चोरों ने रजनीश सिंह के घर से करीब 2.50 लाख रुपये के जेवरात और 60-70 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया।

 

शादी में गए थे परिवार के सभी सदस्य

 

जानकारी के अनुसार, रजनीश सिंह अपने परिवार के साथ 25 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे। इस दौरान उनका घर खाली था। जब वे मंगलवार को लौटे, तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली।

खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर

 

चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी ले उड़े। खास बात यह रही कि घर के सामने से सबकुछ सामान्य लग रहा था, जिससे किसी को चोरी का अंदाजा नहीं हुआ।

 

स्थानीय विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

 

चोरी की सूचना मिलते ही रजनीश सिंह ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। इसके अलावा, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि संतोष भगत भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश

 

जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और खासकर बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। शहर में हाल के दिनों में हुई कई चोरी की घटनाओं में पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

 

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक चोरों के हौसले बुलंद रहेंगे और पुलिस इन वारदातों को रोकने में कामयाब होगी?

Related Posts