Crime

कान्वाई चालक हत्याकांड में 14 नामजद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा में सोमवार को हुए कान्वाई चालक संजीव श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के आवेदन पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

महिलाओं ने भी किया था हमला

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में कुछ महिलाएं भी डंडे और अन्य हथियारों से लैस होकर शामिल थीं। इस मामले में नामजद आरोपियों में संजीव श्रीवास्तव के पड़ोसी संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, आयुष, रौशन, रोहित, संतोष के मौसा, मामा, एक अन्य महिला रिश्तेदार, आयुष के माता-पिता, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी और संतोष की मौसी शामिल हैं।

 

भूमि विवाद बना हत्या की वजह

 

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या भूमि विवाद के कारण हुई। मृतक संजीव श्रीवास्तव और आरोपियों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, जो परसुडीह थाना तक पहुंचा था।

 

वीडियो के आधार पर जांच जारी, तीन महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में छापामारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को घटना का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें हत्यारोपी साफ देखे जा सकते हैं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts