पूर्वी सिंहभूम जिले के जज का तबादला, नए न्यायिक अधिकारी ने संभाला कार्यभार
न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची: झारखंड हाई कोर्ट, रांची ने एक आधिकारिक अधिसूचना (संख्या 116/ए) जारी कर ऐतिहासिक अधिकारियों की तबादले की घोषणा की है। इस आदेश के तहत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनिल कुमार मिश्रा (संख्या-1) को रांची जिले के न्यायिक आयुक्त (ज्यूडिशियल कमिश्नर) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरविंद कुमार पाण्डेय ने जमशेदपुर में कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
अधिसूचना के अनुसार:
1. अनिल कुमार मिश्रा (संख्या-1), जो पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, को रांची में न्यायायुक्त (JUDICIAL COMMISSIONER ) के पद पर नियुक्त किया गया है।
2. दिवाकर पाण्डेय , जो वर्तमान में रांची में न्यायायुक्त के पद पर थे, को डाल्टनगंज में प्रधान जिले एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।
3. अरविंद कुमार पाण्डेय , जो गिरिडीह में प्रधान एवं सत्रह न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे, ने जमशेदपुर में प्रधान जिले एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया हैं।
यह आदेश झारखंड हाई कोर्ट के REGISTRAR जनरल, मनोज प्रसाद द्वारा जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस आदेश की सुचना दे दी गयी है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।