Crime

पलामू और राजधानी राँची में तिरंगे के साथ छेड़छाड़, खुफिया विभाग के कान हुए खड़े,साजिश की बू, पलामू में मुकदमा दर्ज

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखण्ड: पलामू के बाद राजधानी राँची में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह कुछ लिखा गया है।इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।यह वीडियो मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है ,कि मोहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज भी लहराया जा रहा था, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ की गयी थी। इस दौरान धार्मिक नारे भी लगाए जा रहे हैं।राष्ट्रध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी के बीच होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया था।उसकी जगह उर्दू कुछ शब्द लिखे गये थे।लोगों ने जब तिरंगे में बदलाव देखा, तो उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए हैं। खुफिया विभाग की मानें तो राज्य में कुछ असामाजिक तत्व षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं।जिसकी झलक वायरल वीडियो में दिखने लगा है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि षड्यंत्रकारी राज्य में विधि व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकते हैं इसलिए उन पर कार्रवाई आवश्यक है।

राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने पर पलामू में मुकदमा दर्ज

पलामू में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस जांच में सही पाया गया है। पुलिस जांच में पुष्टि होने के बाद इस संबंध में 1 दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।आईपीएस ऋषभ गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
चैनपुर थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया है कि धारा,153 120B और झंडा अपमानित करने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर चिन्हित कर सभी लोगों को गिरफ्तारी करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts