झामुमो जिला समिति की पूर्ण विस्तारित सूची केंद्रीय कार्यालय को सौंपी, अंतिम मुहर लगाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने आज पूर्ण विस्तारित जिला समिति की सूची केंद्रीय कार्यालय को अनुशंसा सहित सौंप दी। यह जानकारी जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
गत 25 अप्रैल को जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में केंद्रीय सदस्य सह मंत्री दीपक बिरुआ, सांसद जोबा माझी, विधायकगण जगत माझी एवं निरल पूरती सहित अन्य केंद्रीय सदस्यों की उपस्थिति में सूची को सर्वसम्मति से अंतिम रूप दिया गया था। विचार-विमर्श के उपरांत तैयार की गई इस सूची को आज केंद्रीय कार्यालय को अनुमोदन हेतु सौंपा गया।
केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची को मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के साथ जिला सचिव राहुल आदित्य, उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई, अभिषेक सिंकू, सहसचिव विश्वनाथ बाड़ा, प्रवक्ता बुधराम लागुरी एवं अभिराम सिंह देवगम भी उपस्थित थे।