Regional

संतोख सिंह सेवानिवृत्त, गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची में दी गयी भावभीनी विदाई*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर में गुरु नानक मध्य विद्यालय, साकची के प्रधानाध्यापक संतोख सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची एवं गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची के शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्हें भावभीनी विदाई दी।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशा चौबे ने किया। विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं उज्जल दत्ता ने माउथ ऑर्गन पर सुंदर धुनें बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में गुरु नानक उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला ने संतोख सिंह के 29 वर्षों से अधिक की सेवा यात्रा पर प्रकाश डाला और एक भावुक कविता पाठ कर माहौल को भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने संतोख सिंह को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के अंत में बैंड-बाजे के साथ संतोख सिंह को डीयोढ़ी साहिब तक पारंपरिक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में निवर्तमान गुरुद्वारा कमिटी की ओर से निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, अजायब सिंहऔर इंदरजीत सिंह निक्कू की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया।

Related Posts