Regional

अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का चुनाव सम्पन्न,केंद्रीय अध्यक्ष कमल प्रसाद पप्पू विजय घोषित

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का चुनाव सोनारी गुरूजात संघ में संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी एवं संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी एवं रिपेंद्र कुमार सिंह के देख रेख में सम्पन्न किया गया। सिर्फ अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ बाकी सभी पद निर्विरोध घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ संस्कृति महिला मंडल प्रवेक्षक के रूप में समाज के कार्यक्रम में भागीदारी रही। जीते हुए उम्मीदवार इस प्रकार है।
केंद्रीय अध्यक्ष कमल प्रसाद पप्पू विजय घोषित किया गया, जिन्हें 487मत मिला 212 मत से कमल प्रसाद विजय घोषित किया गया। देवराज जंघेल को 275 मत मिला।बाकी सभी पद निर्विरोध हुआ है।
उपाध्यक्ष – भुनेश्वर राय
महासचिव – ज्वाला सिंह लोधी
सचिव – अवध राम
कोषाध्यक्ष – जे शिवकुमार
संगठन सचिव- ह्रदयानंद वर्मा
महिला अध्यक्ष – संगीता देवी
युवा अध्यक्ष – कमल प्रसाद
युवा महासचिव – परमेश्वर जंघेल
साथ ही अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा नया संरक्षक किशन लाल वर्मा को मनोनीत किया गया। चुनाव के बाद विजेताओं ने एक दूसरे पर गुलाब अबीर लगाकर खुशियां मनाई और बधाइयां दी।

Related Posts