Regional

मजदूर दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली ने मजदूरों के बीच गमछा और जूस किया वितरित*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा: मजदूर दिवस के अवसर पर समाज के सबसे मेहनतकश वर्ग के सम्मान में जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। गायत्री मंदिर, टुंगरी परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में मजदूरों के बीच गमछा और जूस का वितरण किया गया, साथ ही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए पानी के घड़े भी रखवाए गए।

जायंट्स ग्रुप की इस परियोजना का उद्देश्य, कड़ी धूप और गर्मी में दिनभर परिश्रम करने वाले श्रमिकों को कुछ राहत देना था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में वंचित वर्ग के लोग, रिक्शा चालक, महिला मजदूर और अन्य मेहनतकश उपस्थित थे। करीब 15-20 महिला मजदूरों को भी विशेष रूप से सम्मानित करते हुए गमछा और शीतल पेय वितरित किया गया।

समर्पित सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप की अध्यक्ष मंजरी पसारी, सचिव पूनम साव, उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, प्रियंका महाजन, रिमझिम पसारी, प्रेमलता अग्रवाल और रश्मिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समूह के सदस्यों ने मंदिर के निकट उन स्थानों पर जाकर भी वितरण किया, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्र होते हैं। यह आयोजन न केवल राहत प्रदान करने वाला था, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता और सम्मान का भी एक सुंदर उदाहरण बना।

Related Posts