हवाई हमले से निपटने की तैयारी: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने 9 स्थानों पर मॉक ड्रिल कर 4510 नागरिकों को किया प्रशिक्षित*

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर: रेल सिविल डिफेंस, टाटानगर द्वारा जिला एवं रेलवे प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई हमले की स्थिति में बचाव एवं सतर्कता उपायों को लेकर मॉक ड्रिल और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया।
दिनभर चले इस जागरूकता अभियान में कुल 4510 नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को बताया गया कि हवाई हमले या आपात स्थिति में किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए और किस तरह से स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
मॉक ड्रिल के कार्यक्रम इस प्रकार रहे:
1. केरला समाजम हाई स्कूल, गोलमुरी – प्रातः 10:00 से 10:45 बजे तक। कुल 430 छात्र-छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
2. टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर – प्रातः 11:00 से 11:45 बजे तक। लगभग 1260 टेंपो चालक, कुली व यात्री सम्मिलित हुए।
3. एल.बी.एस.एम. कॉलेज, करनडीह – दोपहर 12:15 से 14:00 बजे तक। कुल 470 छात्र, शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट शामिल रहे।
4. बागबेड़ा रेल कॉलोनी सब्ज़ी मार्केट – दोपहर 14:30 से 15:15 बजे तक। 650 सब्ज़ी विक्रेताओं और नागरिकों ने भाग लिया।
5. बागबेड़ा लाल बिल्डिंग रेलवे कॉलोनी पैदल मार्च – समय 15:30 से 16:00 बजे तक। 800 कॉलोनी निवासी जुड़े।
6. न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड – 16:10 से 16:45 बजे तक। 280 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
7. इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग सेंटर – 16:50 से 17:30 बजे तक। 490 लोको पायलटों को किया गया प्रशिक्षित।
8. सेंट्रलाइज्ड ट्रैक्शन रिपेयर शॉप – 17:30 से 18:00 बजे तक। 130 कर्मचारी इस मॉक ड्रिल में शामिल हुए।
रेल सिविल डिफेंस द्वारा की गई यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने में सफल रही, बल्कि आम नागरिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।