टाटा डीएवी नोवामुंडी में क्विज़ का आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
गुवा।टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 8 मई 2025, गुरुवार को कूट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | यह आयोजन टाटा स्टील, नोवामुंडी के सफल 100 वर्षों के खनन पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया | उक्त आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार (मुख्य मीनिंग प्लानिंग पदाधिकारी, नोवामुंडी ओएमक्यू) उदय प्रकाश सिंह (सहायक मेनेजर , कॉर्पोरेट संचार-व्यवस्था) उपस्थित थे |
क्विज़ में मुख्य रूप से कक्षा 12 वी के सिद्धांत दास एवं बसमा कौसर ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया |वहीं कक्षा 10 वीं की अदिति सिंह एवं 11 वीं की अंकिता कुमारी के भी अच्छा प्रदर्शन किया | विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
विशिष्ट अतिथि उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि मीनिंग के सफल 100 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया गया है| नोवामुंडी पर आधारित कविताओं का वाचन भी रेडिओ चाईबासा एवं रेडिओ जमशेदपुर द्ववारा किया जायेगा | इसमें टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी के बच्चे शिरकत करेंगे | विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूयान ने कहा कि प्रकृति का दोहन ही सही मार्ग है न कि शोषण |
अतः टाट स्टील की कार्य पद्धति सराहनीय है | ऐसा न होता तो १०० वर्ष पूरे न हो पाते | टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी सदैव टाटा स्टील के साथ खड़ा रहा है, आगे भी रहेगा |
कार्यक्रम की समाप्ति शांति पाठ, गाकर किया गया |
मंच संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र एवं सचिन चन्द्र जी ने किया | धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अरबिंद ठाकुर ने किया |