Regional

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जमशेदपुर में विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का उत्सव**

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर। भारतीय सेना की वीरता और केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता का जश्न बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। भारी बारिश के बीच भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन से नागरिक मंच के बैनर तले साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से बसंत टॉकीज शहीद चौक तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति की गूंज से भर गया।

 

इस गरिमामयी आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव, अनिल मोदी, प्रेम झा, नीरज सिंह, डॉ. राजीव, रेणु शर्मा, अप्पा राव, रविन्द्र सिसोदिया, युवराज सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यापारी, महिलाएं और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

 

यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही। हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर राष्ट्रप्रेम की चमक साफ नजर आई। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए जनता सदैव भारतीय सेना और केन्द्र सरकार के साथ खड़ी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित यह तिरंगा यात्रा जमशेदपुर में राष्ट्रभक्ति और जनएकता की मिसाल बनी।

Related Posts