Regional

भारतीय सेना के सम्मान में रामगढ़ में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रामगढ़। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाने हेतु देश भर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम रामगढ़ शहर के सिद्धू कान्हू मैदान से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में रामगढ़वासी शामिल हुए। सड़कों पर तिरंगा हाथ में थामे लोग भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, आतंकबाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा नए भारत की शक्ति और सेना के सम्मान देने के लिए आयोजित हो रही है। नया भारत अपनी धरती और अपने लोगों को नुकसान पहुंचाने वालों को पाताल से भी ढूंढ कर सजा देगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद के खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, महेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत, वरिष्ट नेता डॉ संजय प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, शहदेव ठाकुर, खुशीलाल महतो, रोबिन गुप्ता, दीनदयाल कुमार, नमेंद्र चंचल, बसुध तिवारी, संजय साह, मनोज गिरी, संतोष साह, सुशांत पांडेय, ब्रजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह, मिथलेश मण्डल, अजित गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।

Related Posts